सीएचसी में 18 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में 18 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

SASARAM NEWS.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 18 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया.इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने दी.

विज्ञापन

कोचस.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 18 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया.इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सीएचसी में परिवार नियोजन दिवस मनाया जाता है. इस दौरान प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बंध्याकरण कराने पहुंची महिलाओं को एक सप्ताह का दवा कीट दी गयी. साथ ही उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा बहाल की गयी है.उन्होनें बताया कि महिलाओं को परिवार नियोजन की स्थायी व अस्थायी विधि की जानकारी दी गयी. वहीं, इच्छुक महिलाओं के बीच माला एन, छाया,पीपीआइयूसीडी सहित अन्य गर्भनिरोधक दवाओं का वितरण किया गया. मौके पर बीएचएम मतिऊर रहमान ताज,बीसीएम अजय कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन