समाजवाद के पुरोधा थे सिपाही राय : एलौन
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को बीपी मंडल स्मृति संस्थान में समाजवादी नेता सिपाही राय की शोकसभा आयोजित हुई
विज्ञापन
फोटो-11- श्रद्धांजलि सभा में मौजूद राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्य.
सासाराम ग्रामीण.
राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को बीपी मंडल स्मृति संस्थान में समाजवादी नेता सिपाही राय की शोकसभा आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह व संचालन सत्यनारायण स्वामी ने किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने सिपाही राय के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि सिपाही राय समाजवाद के पुरोधा थे और जीवनभर मानवता व राष्ट्र सेवा में लगे रहे. समाजवादी आंदोलन के दौरान वे कई बार जेल गये. उन्होंने सामाजिक न्याय व बदलाव के लिए ढोंग-ढकोसला और अंधविश्वास के खिलाफ जीवन समर्पित किया. मौके पर लाल साहेब सिंह, जगरोपन सिंह, रामचंद्र ठाकुर, डीडी यादव, मृत्युंजय सिंह, कामता प्रसाद, लखन सिंह, श्री भगवान सिंह, निर्मल कुमार सिंह, रामनारायण सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










