सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो जलकर खाक, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो जलकर खाक, पुलिस जांच में जुटी

SASARAM NEWS.चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर डुमरी गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह खाक हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चेनारी चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर डुमरी गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. गुरुवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी.घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे तक शादी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी से लौटते समय वहां कोई गाड़ी जली हुई नहीं दिखी. लेकिन गुरुवार सुबह जब कुछ युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है.घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गये और तरह-तरह की चर्चा करने लगे. आग लगने से वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया है.स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी समय से लावारिस हालत में वहां खड़ी थी. देर रात अचानक उसमें आग लग गयी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जल गयी.ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग कैसे लगी और स्कॉर्पियो किसकी है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन