शिक्षा के विकास में सामाजिक सहयोग अहम : बीओ

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के विकास में सामाजिक सहयोग अहम : बीओ

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसेंदूआ में शनिवार को विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

भूमिदाता का नाम विद्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट पर अंकित करने का निर्देश

प्राथमिक विद्यालय रसेंदूआ का मना स्थापना दिवस

भूमिदाता व प्रधान शिक्षक को किया गया सम्मानितफोटो-5- शिक्षकों को सम्मानित करते बीइओ राजेश कुमार

शिवसागर.

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसेंदूआ में शनिवार को विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर शिक्षा की भूमिका, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के महत्व पर चर्चा की गयी. सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा. समारोह के दौरान बीईओ ने विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले दानदाता और लंबे समय से शैक्षणिक कार्यों में योगदान दे रहे प्रधान शिक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान सामाजिक सहयोग और शिक्षकों की निष्ठा से बनती है. ग्रामीणों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिये जा रहे सहयोग की उन्होंने सराहना की. बीइओ ने भूमिदाता का नाम विद्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट पर शीघ्र अंकित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में अध्ययनरत विद्यार्थी उनके योगदान से परिचित हो सकें. उन्होंने नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया.कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि ग्रामीणों ने संस्थान के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन