रोहतास में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
Center

एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों की जांच की तस्वीर

Sassaram News: रोहतास के सासाराम में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की गई. प्रशासन की सख्ती से कदाचारमुक्त माहौल सुनिश्चित किया गया. अभ्यर्थियों को सुरक्षित और व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन

Sassaram News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा को लेकार रविवार को रोहतास जिले के सासाराम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई.

18 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

जिले में परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है. जिससे केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन को सुचारू रूप से संभाला जा सके.

प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई जाए.

कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई. इसके अलावा दोनों परीक्षा तिथियों के लिए 9-9 जोनल सह गश्ती दल और 4 उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहे, जो लगातार निगरानी करते रहे.

फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) के लिए व्यवस्था की गई. साथ ही सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई. परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ियों को रोकने के लिए जैमर तथा सूचना प्रसारण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था की गई.

कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी

पूरे परीक्षा संचालन की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

निष्पक्ष परीक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया गया.

अभ्यर्थियों को मिला सुरक्षित और बेहतर माहौल

प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और निष्पक्ष परीक्षा वातावरण मिला, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शुरू हुई.

Also Read: कैमूर के मोहनिया में खौफनाक वारदात: चलती स्कॉर्पियो से युवक को फेंक फरार हुए बदमाश, युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन