कैमूर के मोहनिया में खौफनाक वारदात: चलती स्कॉर्पियो से युवक को फेंक फरार हुए बदमाश, युवक की हालत गंभीर
अस्पताल में मौजूद पुलिस की तस्वीर
Kaimur Crime News: कैमूर में स्कॉर्पियो सवार बदमाश घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. अंबेडकर पार्क के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाकर हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
Kaimur Crime News: (विनोद कुमार सिंह) कैमूर जिले के मोहनिया शहर में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग एक घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. घटना चांदनी चौक स्थित अंबेडकर पार्क के समीप करीब रात 10 बजे की है.
लोगों के अनुसार, भभुआ की ओर से आई एक स्कॉर्पियो पार्क के पीछे रुकी और उसमें सवार लोगों ने घायल युवक को नीचे उतारकर पटना मोड़ की दिशा में तेजी से भाग निकले.
घायल की पहचान, हालत गंभीर
घायल युवक की पहचान रतवार निवासी राजू राम के पुत्र सोनू राम के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

घटना के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और स्कॉर्पियो वाहन व उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए