कैमूर : आर्मी जवान की मौत पर रामगढ़ में बारिश के बीच भी धरना, थानाध्यक्ष के निलंबन और फरार आरोपित की गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा चौक पर बरसात में भीगते हुए आंदोलन करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सात दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद आर्मी जवान शत्रुधन यादव की मौत ने कैमूर में आक्रोश भड़का दिया है. रामगढ़ के दुर्गा चौक पर ग्रामीण बारिश के बावजूद धरने पर बैठे हैं, थानाध्यक्ष के निलंबन और फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का हौसला धूप और मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पा रही है.

विज्ञापन

Army Jawan Death Protest : लखनऊ के आर्मी अस्पताल में सात दिनों तक इलाज के बाद आर्मी जवान शत्रुधन यादव की मौत से उपजा आक्रोश गुरुवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. जवान की मौत के बाद कैमूर के रामगढ़ के दुर्गा चौक पर शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना पांच घंटे बाद भी जारी रहा.

विज्ञापन

चिलचिलाती धूप के बाद करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं तोड़ पाई. दोपहर 12 बजे तेज धूप में प्रदर्शनकारियों ने शामियाना लगाकर धरना जारी रखा.

इसके बाद करीब ढाई बजे मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश में भी ग्रामीण दुर्गा चौक पर डटे रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष को निलंबित करने, मामले के फरार चौथे आरोपित दिलीप सिंह की अविलंब गिरफ्तारी तथा जवान की मौत के मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे.

बारिश के बीच गूंजते रहे नारे

तेज बारिश के बीच धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’, ‘थानाध्यक्ष को सस्पेंड करो’, ‘चौथे आरोपित को गिरफ्तार करो’ और ‘आर्मी जवान के हत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे गूंजते रहे. कई प्रदर्शनकारी बारिश में भीगते हुए भी धरनास्थल से हटने को तैयार नहीं थे.

इधर, एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी, प्रभारी डीएसपी और बीडीओ ने एक बार फिर धरना स्थल पर बैठे प्रदर्शनकारियों से पानी में भीगते हुए बातचीत की और आंदोलन समाप्त करने की अपील की. लेकिन, ग्रामीण जिले के एसपी शिखर चौधरी को स्वयं दुर्गा चौक पर बुलाने और फरार चौथे आरोपित की गिरफ्तारी के साथ थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे.

सात दिन तक जिंदगी से जूझता रहा जवान

सहुका गांव निवासी आर्मी जवान शत्रुधन यादव पिछले सात दिनों से लखनऊ के आर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से झुलसे जवान को उपचार के लिए पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान बुधवार की रात जवान ने दम तोड़ दिया.

दुर्गा चौक पर बरसात में भीगते हुए आंदोलन करते ग्रामीण, धूप से बचने के लिए चांदनी लगाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
धूप से बचने के लिए चांदनी लगाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

घटना में उनके फर्द बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चौथा आरोपित दिलीप सिंह फरार बताया जा रहा है.

Also Read : रामगढ़ में आर्मी जवान की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, NH-319A चार घंटे जाम; एसपी को बुलाने पर अड़े लोग

ग्रामीणों का आक्रोश और धरना-प्रदर्शन

जवान की मौत की खबर के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग दुर्गा चौक पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए. खबर लिखे जाने तक तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी दुर्गा चौक पर डटे हुए थे और एसपी के पहुंचने तथा कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन