रामगढ़ में आर्मी जवान की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, NH-319A चार घंटे जाम; एसपी को बुलाने पर अड़े लोग

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा चौक पर धरनास्थल पर बैठे ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में आर्मी जवान शत्रुधन यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीणों ने NH-319A को चार घंटे तक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. एसपी के पहुंचने और उचित कार्रवाई के आश्वासन तक जाम हटाने से इंकार कर दिया गया.

विज्ञापन

रामगढ़ में आर्मी जवान शत्रुधन यादव की लखनऊ के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सात दिनों बाद मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. गुरुवार को ग्रामीणों ने बाजार की मुख्य सड़क एनएच-319ए को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामगढ़ थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने और हत्याकांड के आरोपितों को फांसी देने की मांग की.

विज्ञापन

ग्रामीण हत्याकांड के फरार चौथे आरोपित दिलीप सिंह, पिता मिथलेश सिंह, की तत्काल गिरफ्तारी और दुर्गा चौक पर जिले के एसपी शिखर चौधरी के पहुंचने की मांग पर अड़े रहे.

दुर्गा चौक पर  प्रदर्शन करते आर्मी जवान के परिजन व ग्रामीण बॉस बल्ली से घेरकर जाम किया गया दुर्गा चौक | Prabhat Khabar Network
दुर्गा चौक पर प्रदर्शन करते आर्मी जवान के परिजन व ग्रामीण बॉस बल्ली से घेरकर जाम किया गया दुर्गा चौक

डीएसपी और एसडीएम ने जाम हटाने का किया प्रयास

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्गा चौक पर मोहनिया प्रभारी डीएसपी दयानंद और एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से करीब चार घंटे के दौरान तीन से चार बार मुलाकात की और जाम हटाने का प्रयास किया.

इस दौरान समाजसेवी अनिल कुमार गोंड ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिजनों को केवल आश्वासन दिया जाता है. उन्होंने 12 मई 2015 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दुर्गा चौक पर ट्रक के धक्के से महूवर गांव निवासी कामता साह की मौत हो गयी थी. उस समय घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी और एसडीएम ने मृतक के आश्रितों को तीन डिसमिल जमीन और सड़क दुर्घटना में मौत पर आपदा के तहत मिलने वाली राशि देने की बात कही थी. उनके अनुसार, 11 वर्ष बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला और मृतक की पत्नी तीन बच्चों के साथ भटकने को मजबूर है.

एसपी के आने तक जाम नहीं हटाने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक एसपी शिखर चौधरी खुद घटनास्थल पर आकर आरोपित की गिरफ्तारी और हत्यारों को फांसी दिलाने का आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम नहीं हटाया जायेगा.

तेज धूप के बावजूद ग्रामीण दुर्गा चौक पर पूर्व मंत्री सच्चिदानंद सिंह की प्रतिमा के नीचे हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते रहे. दंपतियों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, थानाध्यक्ष को सस्पेंड करो और हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाये.

दसवीं तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

मौके पर पहुंचे राजद के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आंदोलन को विशुद्ध रूप से मृतक के भाई अपनी आवाज एसपी के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस हत्याकांड के चौथे आरोपित को अविलंब गिरफ्तार करे, नहीं तो आंदोलन को और धार देते हुए दसवीं तक जारी रखा जायेगा. उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी दिलाने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन