रोहतास में तकनीकी खराबी से रातभर ठप रही बिजली, भीषण गर्मी और उमस में तड़पते रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
Bijili

Sasaram News: रोहतास में भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही. तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों परिवारों को अंधेरे और गर्मी में रात गुजारनी पड़ी.लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

विज्ञापन

Sasaram News: (संदेश जायसवाल) रोहतास जिले के नगर पंचायत चेनारी में भीषण उमस और गर्मी के बीच बिना किसी आंधी, बारिश या प्राकृतिक बाधा के पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में समय बिताना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ी.

स्थानीय निवासी कन्हैया शर्मा और अजय कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई थी. इसके बाद देर रात तक विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना या जानकारी नहीं दी गई. रातभर पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

छतों और आंगनों में गुजारनी पड़ी रात

बिजली नहीं रहने के कारण कई परिवारों को घरों से निकलकर छतों और आंगनों में रात बितानी पड़ी. वहीं उमस भरी गर्मी के साथ मच्छरों के प्रकोप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. स्थानीय नागरिक शिवशंकर प्रसाद जायसवाल, विक्की गुप्ता और रवि कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूलने में तो तत्पर रहता है, लेकिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रहा है.

लोगों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी थी तो इसकी जानकारी समय रहते उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी. पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सुबह पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया और कई घरों में पानी की समस्या बनी रही.

जेई की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग

बिजली संकट को लेकर चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मंगल राम, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामानुज मिश्रा तथा बहुजन समाज पार्टी के नेता सरवर अली खान ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि कनीय अभियंता (जेई) प्रखंड मुख्यालय में नियमित रूप से नहीं रहते हैं, जिसके कारण रात में उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो पाता.

ग्रामीणों ने मांग की है कि कनीय अभियंता की मुख्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. साथ ही रात्रि के समय तकनीकी खराबी के निवारण के लिए कम से कम एक बिजली मिस्त्री की ड्यूटी पूरी रात लगाई जाए, ताकि फॉल्ट होने पर तत्काल मरम्मत की जा सके और उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना न करना पड़े.

तकनीकी खराबी बनी बिजली बाधित होने का कारण

इस संबंध में बिजली विभाग के पावर हाउस के सरकारी नंबर पर संपर्क किए जाने पर विभागीय कर्मी ने बताया कि नगर पंचायत चेनारी के मुख्य बाजार क्षेत्र में केबल तार में पंचर (तकनीकी खराबी) आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. विभाग के अनुसार, सप्लाई मोटर भी सही ढंग से कार्य नहीं कर रही थी, जिसके चलते रात में बिजली बहाल करने में देरी हुई.

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में विभाग को पहले से सूचना देने और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था करनी चाहिए. नागरिकों ने बिजली विभाग से कटौती के कारणों का पूर्ण खुलासा करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Also Read:कैमूर में 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं की समस्याओं का होगा समाधान, लोग होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन