सासाराम में राजद ने उठाया पेपर लीक से लेकर महंगाई तक का मुद्दा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News: रोहतास के सासाराम में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना देकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए समाधान की मांग की. धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Sasaram News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर मंगलवार को सासाराम प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ विरोध जताया.

विज्ञापन

सरकार पर लगाया का आरोप

धरना में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं. साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ रहा है. उन्होंने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, महंगाई पर नियंत्रण किया जाए और प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए.

नारेबाजी कर जताया विरोध

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस मौके पर रोहतास जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, सर्वजीत सिंह खालसा, उमेश गुप्ता, शिवांत कुशवाहा, सद्दाम हुसैन राजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: बक्सर में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- सभी काम समय से पूरा हो, फंड की कमी नहीं है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन