सासाराम मंडी भाव : आर्द्रा नक्षत्र चढ़ते ही बाजार में बढ़ी आम की डिमांड, जानें चावल, दाल और हरी सब्जियों के ताजा दाम!

SASARAM NEWS :जिले की विभिन्न मंडियों में शनिवार को खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी रही. हालांकि आर्द्रा नक्षत्र के कारण आम की मांग बढ़ गयी है. बाजार में लंगड़ा आम 70 रुपये प्रति किलो और दशहरी आम 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.
SASARAM NEWS : सासाराम( पुनीत पांडेय की रिपोर्ट): जिले की विभिन्न मंडियों में शनिवार को खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी रही. हालांकि आर्द्रा नक्षत्र के कारण आम की मांग बढ़ गयी है. बाजार में लंगड़ा आम 70 रुपये प्रति किलो और दशहरी आम 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.अनाज मंडी में कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है.सब्जियों के दामों में भी स्थिरता बनी हुई है. मौसम में बदलाव के बाद हरी सब्जियों के भाव में कुछ नरमी देखी जा रही है. भिंडी 20 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 20 रुपये प्रति किलो, करेला 20 रुपये प्रति किलो और लौकी 15 रुपये प्रति किलो बिक रही है.फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो तथा आम 50 से 70 रुपये प्रति किलो की गुणवत्ता और किस्म के अनुसार बिक रहा है.तेल के दामों में भी स्थिरता रही. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच उपलब्ध है.थोक सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के अनुसार आने वाले दिनों में विभिन्न खाद्य सामग्रियों के दामों में उतार-चढ़ाव संभव है.
फल मंडी
सेब-180 रुपये किलो
केला – 50 रुपये दर्जन
आम – 70 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल
श्रीराम चावल -5800 रूपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 70 रुपये किलो
मूंग दाल – 105 रुपये/किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
आलू – 650 रुपये क्विंटल
भिंडी- 20 रुपये किलो
नेनुआ- 20 रुपये किलो
लौकी- 15 रुपये किलो
बैगन –30 रुपये किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










