सासाराम में उतरना था, कुम्हऊ स्टेशन पर चली गयी जान, ट्रेन से उतरने की कोशिश में 19 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के कुम्हऊ स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 19 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सासाराम सदर. डीडीयू-गया रेलखंड स्थित कुम्हऊ स्टेशन के समीप मंगलवार को ट्रेन से उतरने के प्रयास में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

कोलकाता से घर लौट रहा था युवक

मृतक की पहचान मोरसराय निवासी यमुना शर्मा के पुत्र के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, युवक कोलकाता से अपने घर लौट रहा था. उसे सासाराम स्टेशन पर उतरना था, लेकिन किसी कारणवश वह सासाराम स्टेशन पर नहीं उतर पाया. ट्रेन आगे बढ़ने के बाद उसे सासाराम निकल जाने का एहसास हुआ.

ट्रेन धीमी हुई तो उतरने की कोशिश की

मृतक के पिता ने बताया कि ट्रेन जब कुम्हऊ स्टेशन के समीप पहुंची तो उसकी गति धीमी हो गयी. इसी दौरान उनका पुत्र ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करने लगा. उतरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया.

पहियों की चपेट में आने से मौके पर मौत

ट्रेन से नीचे गिरने के बाद युवक पहियों की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी.

रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया.

युवक की मौत से परिवार में पसरा मातम

युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रेल पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

यात्रियों से चलती ट्रेन से नहीं उतरने की अपील

रेल अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने की अपील की है. यात्रियों से सुरक्षित तरीके से यात्रा करने को कहा गया है.

सासाराम से गुजरने वाली कई ट्रेनें आज लेट, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट...

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन