सासाराम : कोचस कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, फ्रेशर्स को परीक्षा से लेकर शोध तक की दी गई अहम जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

कोचस स्थित आरएमडीसीडी राय कॉलेज में विज्ञान संकाय के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा और करियर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

कोचस. राजमुनी देवी चंद्रधर राय महाविद्यालय, नौवां के सभाकक्ष में सोमवार को विज्ञान संकाय के फ्रेशर विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज सचिव रामपरसन सिंह के मार्गदर्शन में हुआ. इसमें स्नातक सेमेस्टर वन, सत्र 2026-30 के विज्ञान संकाय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उच्च शिक्षा और परीक्षा प्रणाली की दी जानकारी

कॉलेज सचिव रामपरसन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, परीक्षा प्रणाली, समर इंटर्नशिप और शोध प्रक्रिया से परिचित कराना था. इसके साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की पढ़ाई के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञान विषयों में बेहतर प्रदर्शन के दिए टिप्स

कार्यक्रम के दौरान रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रामाशंकर सिंह और भौतिकी विज्ञान के प्रो. भानू प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए. उन्होंने छात्रों को आगे उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया.

आंतरिक परीक्षा और ग्रेडिंग प्रणाली समझी

एसएन कॉलेज शाहमल खैरादेव के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने ग्रेड प्राप्तांक प्रणाली को भी सरल तरीके से समझाया और परीक्षा की तैयारी को लेकर जरूरी सुझाव दिए.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से किया सम्मानित

कार्यक्रम से पहले महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से आगत अतिथियों का स्वागत किया गया. अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ अपने कौशल को विकसित करने की सलाह दी.

कॉलेज के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को किया संबोधित

कार्यक्रम को कॉलेज अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रो. कपिलमुनी, प्रो. रघुवंश सिंह समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी.

प्राचार्य ने किया कार्यक्रम का संचालन

ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों से अपनी पढ़ाई और भविष्य से जुड़े सवालों की जानकारी ली.

रोहतास में आज ब्लैक डे, पुरानी पेंशन की मांग पर काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन