रोहतास : बिक्रमगंज में आंधी-बारिश बनी आफत, आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर रातभर पड़ा रहा पेड़, लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

बिक्रमगंज - सासाराम पथ पर गिरा विशाल पेड़ और आवागमन बाधित की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बिक्रमगंज में तेज आंधी के कारण गिरा पेड़ घंटों सड़क पर पड़ा रहा, जिससे आवागमन बाधित हुआ। शिकायत के बाद वन विभाग की नींद खुली और पेड़ हटाया गया।

विज्ञापन

बिक्रमगंज. तेज आंधी और बारिश के कारण सोमवार की रात पटेल कॉलेज के समीप आरा-सासाराम मुख्य पथ पर एक पेड़ गिर गया. पेड़ मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तक सड़क पर पड़ा रहा. इसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़ नहीं हटने से वन विभाग पर उठे सवाल

मुख्य सड़क पर घंटों पेड़ पड़े रहने के बावजूद वन विभाग की ओर से समय रहते उसे हटाने की पहल नहीं की गई. इसको लेकर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. व्यस्त मार्ग पर लंबे समय तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

शिकायत के बाद एसडीएम ने लिया संज्ञान

मामले को लेकर भीम आर्मी के जिला प्रभारी गोल्डन पासवान ने वन विभाग की लापरवाही की शिकायत बिक्रमगंज अनुमंडलाधिकारी से की. शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुमंडल के वन क्षेत्र पदाधिकारी से फोन पर बात की.

बिक्रमगंज - सासाराम पथ पर गिरा विशाल पेड़ और आवागमन बाधित की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बिक्रमगंज - सासाराम पथ पर गिरा विशाल पेड़ और आवागमन बाधित की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

सड़क से पेड़ हटाने का दिया तत्काल निर्देश

एसडीएम ने वन क्षेत्र पदाधिकारी को सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. इसके बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू करने की सूचना मिली. कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य होने की उम्मीद जताई गई.

व्यस्त मार्ग पर घंटों बाधित रहा आवागमन

स्थानीय लोगों के अनुसार आरा-सासाराम मुख्य पथ बेहद व्यस्त मार्ग है. इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन गुजरते हैं. ऐसे में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक सड़क पर पेड़ का पड़ा रहना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है. हालांकि, राहत की बात रही कि पेड़ गिरने से किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई.

सूखे पेड़ों को पहले से चिह्नित करने की मांग

गोल्डन पासवान ने कहा कि सड़क किनारे कई सूखे और जर्जर पेड़ अब भी खड़े हैं. तेज हवा और बारिश के दौरान इनके गिरने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने वन विभाग से मांग की कि घटना के बाद पेड़ हटाने के बजाय पहले से ही खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

रोहतास में आज ब्लैक डे, पुरानी पेंशन की मांग पर काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन