रोहतास में आज ब्लैक डे, पुरानी पेंशन की मांग पर काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे कर्मचारी
लोगो | Prabhat Khabar Network
बिहार के रोहतास जिले में 1 सितंबर को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर 'ब्लैक डे' मनाया जाएगा. विभिन्न विभागों के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
सासाराम, रोहतास. पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) बिहार के आह्वान पर मंगलवार, 1 सितंबर को रोहतास जिले में ब्लैक डे मनाया जाएगा. इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारी, शिक्षक और पदाधिकारी पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे.
आपके शहर में
काला बिल्ला लगाकर जताएंगे विरोध
ब्लैक डे के दौरान कर्मचारी और शिक्षक अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला अथवा काला फीता लगाकर काम करेंगे. इसके जरिए नई पेंशन योजना के विरोध और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
पुरानी पेंशन को बताया बुढ़ापे का सहारा
एनएमओपीएस रोहतास के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पदाधिकारियों के बुढ़ापे का सहारा है. उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित है, जिसके कारण कर्मचारियों के भविष्य को लेकर जोखिम बना रहता है.
नई पेंशन योजना के विरोध में एकजुट कर्मचारी
राजेश कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना सरकारी कर्मियों के हित में उचित नहीं है. कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर जिले में सांकेतिक रूप से ब्लैक डे मनाया जा रहा है.
अधिक से अधिक कर्मचारियों से शामिल होने की अपील
एनएमओपीएस रोहतास के जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी, पदाधिकारी और पुलिस संगठनों से ब्लैक डे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग के समर्थन में एकजुट होकर कर्मचारी अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए