नासरीगंज में दुकानदारों पर सख्ती, दुकान के आसपास कचरा मिला तो लगेगा 500 से 2 हजार रुपये तक जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

साफ-सफाई बनाए रखने का आग्रह करती स्वच्छता पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : नासरीगंज में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. अब दुकान के आगे या आसपास कूड़ा-कचरा पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही, सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Sasaram News : शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. अब किसी भी दुकानदार की दुकान के आगे या आसपास कूड़ा-कचरा बिखरा पाया गया, तो नगर पंचायत की टीम मौके पर ही जुर्माना वसूल करेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के निर्देश के बाद मंगलवार को सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया.

विज्ञापन

दुकानदारों को डस्टबिन रखने का दिया निर्देश

भ्रमण के दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी ने दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों पर पर्याप्त क्षमता वाले डस्टबिन रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि दुकानों से निकलने वाला कचरा नाला, नाली, सड़क या किसी सार्वजनिक स्थल पर नहीं फेंका जाना चाहिए. ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सासाराम: प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 2.80 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

कचरा सड़क पर फेंकने पर 500 से 2 हजार रुपये तक जुर्माना

सोनी राज ने बताया कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में रखने के बजाय सड़क पर फेंकता है, तो उससे 500 से 2 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा. इसके साथ ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

Also Read : दिनारा के स्कूलों में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कम छात्र उपस्थिति और खराब भोजन पर जताई नाराजगी

नगर कर्मियों ने दुकानदारों को किया जागरूक

अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने विभिन्न बाजारों में दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा निर्धारित स्थान पर ही रखने की सलाह दी. मौके पर नगर कर्मी रामबाबू कुमार, चंद्रशेखर कुमार, योगेंद्र कुमार, विपिन कुमार पांडेय, देवमुनि प्रसाद, जितेंद्र कुमार, भोला कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : रोहतास: 2027 में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बैठक, पंचायत स्तर पर बनेगी 11 सदस्यीय टीम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन