रोहतास के इटिम्हॉ में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

Updated:
विज्ञापन

भूमि पूजन करते स्थानीय की तस्वीरें| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : इटिम्हॉ में श्री दुर्गा पूजा समिति छात्र नवयुवक संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है. इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा, जो समाज में उथल-पुथल का संकेत माना जाता है. तैयारियां जोरों पर हैं.

विज्ञापन

Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड के इटिम्हॉ में श्री दुर्गा पूजा समिति छात्र नवयुवक संघ की ओर से इटिम्हॉ चौक पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया. पंडित बड़क बाबा ने विधि-विधान से भूमि पूजन कराया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राम, कोषाध्यक्ष गुड्डू सोनी और सचिव प्रियांशु गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

डोली पर होगा मां दुर्गा का आगमन

पंडित बड़क बाबा ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा, जो सामाजिक उथल-पुथल का कारक माना जाता है. वहीं, मां दुर्गा की वापसी पैदल होगी. इसके कारण समाज में व्याकुलता बढ़ने की संभावना बतायी गयी है.

पंडाल और सजावट की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को

समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राम ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया है और पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. कोषाध्यक्ष गुड्डू सोनी ने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य प्रभु देवा आर्टिफिशियल द्वारा कराया जाएगा. लाइटिंग और साज-सज्जा का कार्य प्रकाश सोनी और अनुज लाइट को सौंपा गया है.

Also Read : बक्सर: राजपुर में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी-विज्ञान की परीक्षा

इटिम्हॉ के कलाकार बनाएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा

मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने की जिम्मेदारी इटिम्हॉ गांव के कलाकार बिट्टू पंडित को सौंपी गयी है. समिति की ओर से पूजा आयोजन को लेकर अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं.

Also Read : शाहाबाद महोत्सव: दिल्ली में 27 अक्टूबर को होगा आयोजन, कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेंगी नामी हस्तियां

समिति के कई सदस्य रहे मौजूद

भूमि पूजन के मौके पर समिति के महामंत्री महेश गुप्ता, महासचिव रिंटू सोनी, नंद गुप्ता, शिवम गुप्ता, उपेंद्र सिंह, विशाल कुमार, सोनू पाल, बंटी पाल, विनोद पाल, रंजन पाल, रामप्रवेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : बक्सर: सहयोग शिविर में 28 शिकायतों का मौके पर समाधान, DDC ने दिया समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन