सासाराम की पुरानी जीटी रोड पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, आवागमन हुआ मुश्किल

विज्ञापन

जल जमाव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम की पुरानी जीटी रोड पर जलजमाव और बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन

सासाराम, रोहतास. शहर की पुरानी जीटी रोड पर एसपी जैन कॉलेज होते हुए हाइवे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों जलजमाव और सड़क पर उभरे गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर पानी जमा रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है. जलजमाव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह उभरे बड़े-बड़े गड्ढे

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं. इन गड्ढों में पानी भरे रहने के कारण बाइक सवार अक्सर संतुलन खोकर गिर जा रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं. वहीं, कुछ बड़े वाहनों के भी पलटने की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

एसपी जैन कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी

सबसे अधिक परेशानी एसपी जैन कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है. विद्यार्थियों को जलजमाव वाले हिस्से से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े गंदे होने के साथ दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है.

सड़क मरम्मत और जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ALSO READ : सासाराम में शोक सभा, कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी पूर्णवासी सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन