सासाराम में डायल 112 की ड्यूटी से गायब मिले चार पुलिसकर्मी, एसपी ने किया सस्पेंड, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

संस्पेंड की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में डायल 112 की ड्यूटी से बिना सूचना गायब रहने वाले चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ वरीय अधिकारियों ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डायल 112 ईआरवी पर तैनाती के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक अनुमति के ड्यूटी से गायब रहने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई अजय पासवान, एएसआई सरोज कुमार, पीटीसी 380 रविंद्र कुमार रजक और सिपाही/546 बिक्की कुमार शामिल हैं. इसकी जानकारी एसपी राज ने दी.

औचक जांच में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित

एसपी ने बताया कि नौ सितंबर की शाम छह बजे से 10 सितंबर की सुबह छह बजे तक डायल 112 ईआरवी वाहन पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की वरीय पदाधिकारी द्वारा औचक जांच करने का निर्देश दिया गया था. इसके आलोक में चारों पुलिस पदाधिकारियों की जांच की गई, जिसमें चारों पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए.

अनुशासनहीनता और लापरवाही पर निलंबन

ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए चारों पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया. एसपी के इस कड़े आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है और जनता की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जांच में दोषी मिले तो बर्खास्तगी तक की कार्रवाई

एसपी ने कहा कि यदि जांच में इन कर्मियों की लापरवाही पूरी तरह सच पाई जाती है, तो विभागीय नियमों के तहत इनके खिलाफ बर्खास्तगी तक की कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिसकर्मियों को दिया सख्त संदेश

इस सख्त कदम के जरिए सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को साफ संदेश दिया गया है कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सजग और गंभीर रहें.

ALSO READ : रोहतास में अवैध अल्ट्रासाउंड-नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन, 48 की जांच, 3 केंद्र सील

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन