परियोजना आधारित अधिगम में रोहतास का जलवा, लगातार टॉप-3 में रहने पर जिले को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : परियोजना आधारित अधिगम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त करते रोहतास की प्रतिनिधि ग़ज़ाला फातमा व अन्य. | Prabhat Khabar Network

परियोजना आधारित अधिगम में लगातार टॉप-3 में रहने पर रोहतास जिले को पटना में उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान से नवाजा गया। शिक्षा विभाग ने टीम को दी बधाई।

विज्ञापन

Rohtas News : परियोजना आधारित अधिगम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोहतास जिले को सम्मानित किया गया. पटना स्थित एलिना रिजॉर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में पिछले तिमाही में लगातार टॉप-3 जिलों में स्थान बनाए रखने के लिए रोहतास को यह सम्मान दिया गया. जिले की ओर से कृष्ण कुमार राम, ग़ज़ाला फातमा और अनुराग मिश्र ने सम्मान प्राप्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित

यह सम्मान सहायक निदेशक, प्राथमिक शिक्षा चंदन द्विवेदी ने प्रदान किया. कार्यक्रम में एससीईआरटी के उपनिदेशक संजय कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी और कौशल कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

मंत्रा 4 चेंज टीम का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान

जिले में परियोजना आधारित अधिगम के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन में मंत्रा4चेंज टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. टीम की ओर से नीरज गुरु, निशांत सिंघानिया, राजीव रंजन, आदर्श गुप्ता और कुशल मंडल ने लगातार मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया.

सामूहिक प्रयास का परिणाम है उपलब्धि

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने जिला तकनीकी सदस्य ग़ज़ाला फातमा व अनुराग मिश्र तथा जिला शिक्षा शिक्षक समन्वयक कृष्ण कुमार राम को बधाई दी. अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान जिले के शिक्षकों और तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयास, नवाचार और परियोजना आधारित अधिगम के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है.

छात्रों में सीखने की रचनात्मक पद्धति को मिल रहा बढ़ावा

अधिकारियों ने कहा कि रोहतास का लगातार टॉप-3 जिलों में बने रहना परियोजना आधारित अधिगम के बेहतर संचालन का प्रमाण है. इससे शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ छात्रों में सीखने की नई और रचनात्मक पद्धतियों को बढ़ावा मिल रहा है.

जिला शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित शिक्षकों, तकनीकी टीम और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया. साथ ही भविष्य में परियोजना आधारित अधिगम को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन