28 साल के स्वास्थ्यकर्मी की अचानक मौत , PHC बिक्रमगंज में शोकसभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन

परिचारी की असमय मौत पर पीएचसी में शोक सभा करते स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

बिक्रमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिचारी विकास कुमार का हार्ट अटैक से निधन। पीएचसी में शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Rohtas News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज के परिचारी विकास कुमार के असामयिक निधन पर शुक्रवार को पीएचसी परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. महज 28 वर्ष की उम्र में अचानक हुई मौत से चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी गहरे सदमे में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हुआ था पेट में दर्द

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार विकास कुमार ने गुरुवार को पेट में दर्द होने की बात कही थी. शुरुआत में दर्द हल्का था, लेकिन रात में इसकी तीव्रता बढ़ गई. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उन्हें असहनीय पेट दर्द हुआ. इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

असहनीय दर्द के बाद हार्ट अटैक से मौत

अशोक कुमार के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि असहनीय पीड़ा के कारण विकास कुमार को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई. पूरी घटना उनके पैतृक गांव कैथी, संझौली में हुई.

2021 में पीएचसी में दिया था योगदान

विकास कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में परिचारी के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने 22 जनवरी 2021 को स्वास्थ्य केंद्र में योगदान दिया था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश ने कहा कि विकास कुमार आज्ञाकारी, कर्तव्यनिष्ठ और अपने कार्य के प्रति हमेशा तत्पर रहने वाले कर्मी थे. उनके निधन से स्वास्थ्य केंद्र में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.

स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शोकसभा में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.

मौके पर डॉ. सौरभ प्रकाश, अशोक कुमार, अनीश नारायण, उज्ज्वल कुमार, प्रणव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

परिचारी की असमय मौत पर पीएचसी में शोक सभा करते स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
परिचारी की असमय मौत पर पीएचसी में शोक सभा करते स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन