20 जुलाई तक होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता, सुब्रतो मुखर्जी कप में भाग लेने मुंगेर रवाना हुई रोहतास की अंडर-15 फुटबॉल टीम

Updated:
विज्ञापन
सुब्रतो मुखर्जी कप में भाग लेने मुंगेर रवाना हुई रोहतास की अंडर-15 फुटबॉल टीम

फोटो कैप्शन : मुंगेर रवाना होने से पूर्व रोहतास की अंडर-15 फुटबॉल टीम के खिलाड़ी, शिक्षक एवं पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले की अंडर-15 फुटबॉल टीम 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप में भाग लेने मुंगेर के लिए रवाना हुई है। लगातार तीसरी बार जिला चैंपियन बनी यह टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन

Under-15 Football : 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-15 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतास जिले की टीम गुरुवार को मुंगेर के लिए रवाना हो गयी. 16 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय नारायणा, चेनारी रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करेगा. लगातार तीन वर्षों से जिला चैंपियन रही टीम के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.

लगातार तीसरी बार जिला चैंपियन बनी टीम से उम्मीदें

विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरामन साह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राज्यस्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे.

आयुष को कप्तानी, विकास कुमार होंगे कोच

टीम की कमान कप्तान आयुष कुमार और उपकप्तान गोपाल रजक को सौंपी गयी है. टीम में गोलकीपर हिमांशु कुमार के अलावा अंकुश कुमार, हिमांशु कुमार (द्वितीय), विशाल कुमार, सबर नियाजी, शिवम कुमार, प्रेम कुमार, राजनंदन कुमार यादव, अंकुश कुमार (द्वितीय), प्रिंस कुमार, लव कुमार, रवि किशन, अनुराग कुमार, अंकित कुमार और गोलू कुमार शामिल हैं. खिलाड़ियों के साथ दल प्रबंधक के रूप में उपेंद्र कुमार तिवारी, मैनेजर राहुल सिंह तथा कोच के रूप में विकास कुमार प्रतिनियुक्त किये गये हैं.

विदाई समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह

टीम की विदाई के अवसर पर शिक्षक तेजपत्ति सिंह, नूर आलम अंसारी, सरिका गुप्ता, अंजू देवी, भारत पाल, प्रमोद कुमार, संजय कुमार यादव एवं शौकत अली सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह ने घोषणा की कि प्रतियोगिता में रोहतास की ओर से गोल करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. वहीं, जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन