रोहतास में पंचायत खेल क्लबों की बैठक आज से, 19 सितंबर तक 19 प्रखंडों में होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मल्टीपरपज हॉल फजलगंज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है. मंगलवार से पंचायत खेल क्लबों को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 19 प्रखंडों के क्लब पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी. यह बैठकें 15 से 19 सितंबर तक चलेंगी.

विज्ञापन

Panchayat Sports Club: रोहतास जिले में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और पंचायत खेल क्लबों को सक्रिय करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. जिले के 19 प्रखंडों में पंचायत खेल क्लबों के संचालन को लेकर प्रखंडवार बैठकें आयोजित की जाएंगी. बैठकों का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक किया जाएगा.

विज्ञापन

इन बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शामिल होना है. जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रखंडों के लिए बैठक की तिथि, समय और स्थल निर्धारित कर दिया गया है.

पंचायत खेल क्लबों को किया जाएगा सक्रिय

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि बैठकों में केवल पंचायत खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ही शामिल होंगे. यदि किसी पंचायत खेल क्लब में अध्यक्ष, सचिव या कोषाध्यक्ष के पद पर शारीरिक शिक्षक अथवा शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का नाम है, तो उनकी बैठक में मौजूदगी भी अनिवार्य होगी.

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों को सक्रिय करना और गांवों में खेल गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना है. इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को खेल का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

आज चार प्रखंडों में होगी बैठक

15 सितंबर को जिले के चार प्रखंडों में बैठक आयोजित की जाएगी. चेनारी प्रखंड की बैठक दोपहर 12 बजे श्री राम दुलारी उच्च विद्यालय में होगी. शिवसागर प्रखंड की बैठक सुबह 10 बजे खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन, फजलगंज में आयोजित होगी. सासाराम प्रखंड की बैठक इसी स्थल पर दोपहर 1:15 बजे होगी. करगहर प्रखंड की बैठक सुबह 10 बजे उच्च विद्यालय, खरारी में आयोजित की जाएगी.

16 सितंबर को तीन प्रखंडों में बैठक

16 सितंबर को कोचस, नोखा और दिनारा प्रखंड के पंचायत खेल क्लबों की बैठक होगी. कोचस में समता उच्च विद्यालय, नोखा में सर्वोदय उच्च विद्यालय और दिनारा में बलदेव उच्च विद्यालय को बैठक स्थल बनाया गया है.

18 सितंबर को 11 प्रखंडों की बैठक

18 सितंबर को दावथ, सूर्यपुरा, बिक्रमगंज, संझौली, नासरीगंज, राजपुर, डिहरी, अकोढ़ीगोला, तिलौथू, रोहतास और नौहट्टा प्रखंडों में पंचायत खेल क्लबों की बैठक आयोजित की जाएगी.

19 सितंबर को काराकाट की बैठक

19 सितंबर को काराकाट प्रखंड की बैठक रामरूप प्लस टू विद्यालय, गोड़ारी में होगी. सभी संबंधित पंचायत खेल क्लबों के पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

नामित शारीरिक शिक्षक संभालेंगे प्रशिक्षक की जिम्मेदारी

बैठकों की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षक या उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास द्वारा की जाएगी. प्रत्येक प्रखंड के लिए नामित शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इनके माध्यम से पंचायत खेल क्लबों के संचालन और खेल गतिविधियों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी.

जिला खेल कार्यालय ने सभी पंचायत खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर समय से पहुंचने का निर्देश दिया है. बैठक से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए संबंधित प्रखंड के नामित शारीरिक शिक्षक से संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा खेल कार्यालय, रोहतास की लिपिक सोनी कुमारी से भी जानकारी ली जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन