रोहतास में सीडीपीओ का फेरबदल, तीन की तैनाती तो तीन का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Rohtas CDPO Transfer

समाहरणालय रोहतास की फाइल फोटो

Rohtas CDPO Transfer: रोहतास जिले में सीडीपीओ का बड़ा फेरबदल हुआ है. तिलौथू, नोखा और डेहरी ग्रामीण में नई तैनाती हुई, जबकि तीन अधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला किया गया.

विज्ञापन

रोहतास से मो.आरिफ खान की रिपोर्ट
Rohtas CDPO Transfer:
रोहतास जिले में समाज कल्याण विभाग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले से जुड़े छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. तीन अधिकारियों को रोहतास में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है.

समाज कल्याण विभाग ने जारी की अधिसूचना

समाज कल्याण विभाग के उप सचिव हरिशंकर राम द्वारा जारी अधिसूचना में बिहार बाल विकास सेवा के अंतर्गत कई सीडीपीओ के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है. इस आदेश का असर रोहतास जिले पर भी पड़ा है, जहां कुल छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

Rohtas CDPO Transfer: तिलौथू, नोखा और डेहरी ग्रामीण में मिली नई तैनाती

विभागीय आदेश के अनुसार मुंगेर जिले के बरियारपुर में पदस्थापित श्रीमती बबीता राय को तिलौथू बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं बक्सर सदर में कार्यरत श्रीमती श्वेता कुमारी-1 को नोखा बाल विकास परियोजना का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा पटना ग्रामीण में पदस्थापित श्रीमती रश्मि रमण को डेहरी ग्रामीण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

सासाराम की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Rohtas News: रोहतास के तीन अधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला

तिलौथू में कार्यरत सीडीपीओ श्रीमती कुमारी रीता का स्थानांतरण करपी, अरवल में किया गया है. नोखा में पदस्थापित श्रीमती आभा कुमारी-2 को बारुण, औरंगाबाद भेजा गया है. वहीं चेनारी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी को टेढ़ागाछ, किशनगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है.

Sasaram News: छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

स्थानांतरण आदेश के तहत रोहतास जिले से जुड़े कुल छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इनमें तीन अधिकारियों को जिले में पदस्थापित किया गया है, जबकि तीन अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है. विभाग इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा मान रहा है.

तत्काल योगदान देने का निर्देश

समाज कल्याण विभाग ने सभी स्थानांतरित और नवपदस्थापित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही योगदान के बाद विभाग को प्रभार प्रतिवेदन भेजना अनिवार्य किया गया है.

Rohtas CDPO Transfer: वेतन और यात्रा भत्ता को लेकर भी निर्देश

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण उनके अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है, उन्हें स्थानांतरण यात्रा भत्ता (टीए) नहीं मिलेगा. विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि जुलाई 2026 का वेतन संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल से आहरित करना होगा.विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न परियोजनाओं के संचालन में नई ऊर्जा आएगी. इससे महिला एवं बाल विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिल सकती है.

Also Read: रोहतास PHED में फेरबदल, बिक्रमगंज और डेहरी में बदले गए सहायक अभियंता

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन