सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 26 Mar 2026 4:24 PM
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित कई सैकड़ों लोग हुए शामिल
विज्ञापन
रथ, बैंड-बाजे और अश्वों के साथ उमड़ा जनसैलाब, कुशवाहा सभा भवन में समापन
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित कई सैकड़ों लोग हुए शामिलफोटो-6- शोभायात्रा में शामिल लोग
प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण
सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ अशोकाष्टमी मनायी गयी. इस पावन मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसका शुभारंभ बेदा स्थित सूर्य मंदिर से हुआ. शोभायात्रा में सम्राट अशोक का सुसज्जित रथ, राष्ट्रीय ध्वज, सम्राट अशोक का झंडा, पंचशील ध्वज, बैंड-बाजे और अश्व शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे. यह शोभायात्रा फजलगंज, कचहरी, करगहर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला होते हुए जगदेव स्मारक तक पहुंची और अंततः कुशवाहा सभा भवन, सासाराम में संपन्न हुई. शोभायात्रा में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, उपमेयर प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, मुन्ना महतो, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर कुशवाहा, अभिषेक कुमार व अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रो दीपक कुमार, कमलेश सिंह, सुधीर मेहता, चंद्रदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बैरिस्टर सिंह, मुंद्रिका सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजाराम सिंह, नारायण साधु, तेज नारायण सिंह, नंदू सिंह, अंशु कुमार मेहता, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, निरंजन मौर्य, जनार्दन सिंह, ददन सिंह और गुप्ता प्रसाद सिंह ने भी सहभागिता की. वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










