सासाराम: पुलिस दीदी कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अभया बिग्रेड टीम के सदस्य व छात्राए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम जिले में छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'पुलिस दीदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उन्हें आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के करगहर प्रखंड के उच्यतर माध्यमिक विद्यालय करगहर व डिभियां में बुधवार को अभया बिग्रेड के तहत पुलिस दीदी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदेश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपात कालीन परिस्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में पुलिस दीदी टीम द्वारा छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा महिला हेल्प लाइन व पुलिस की विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. छात्राओं को किसी प्रकार की छेड़खानी, साइबर ठगी या अन्य अपराध की परिस्थिति में वगैर डर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार,एसआई प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी,पुनम कुमारी,राकेश कुमार शर्मा,रामामुनी सिंह,कामेश्वर सिंह,विनय कुमार,नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन