Sasaram News : सांसद की पत्नी, पूर्व सांसद, विधायक सहित 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : सांसद की पत्नी, पूर्व सांसद, विधायक सहित 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

काराकाट विधानसभा में हुआ सबसे अधिक नामांकन, कुल सात प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 122 प्रत्याशियों ने कटायी एनआर, सबसे अधिक सासाराम विधानसभा के लिए कटी नाजिर रसीद

विज्ञापन

सासाराम नगर. नामांकन के छठे दिन सबसे अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया. सांसद की पत्नी, पूर्व सांसद, विधायक सहित कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिले में सात विधानसभा सीट के लिए 20 अक्तूबर तक नामांकन होना है. रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से इस दिन नामांकन नहीं होगा. अब केवल सोमवार के दिन नामांकन होगा, जो निर्धारित तिथि का अंतिम दिन है.

शनिवार को काराकाट विधानसभा से सबसे अधिक कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किये. बसपा से वंदना राज, जदयू से महाबली सिंह, निर्दलीय मो इरसाद खान, निर्दलीय अमित उपाध्याय, जनसुराज योगेन्द्र सिंह, निर्दलीय मंटू चौधरी और जागरूक जनता दल से निर्मल शर्मा ने नामांकन किया. चेनारी से लोजपा आर से मुरारी प्रसाद गौतम, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से सलोनी देवी, आजाद समाज पार्टी (काशी राम) से अमित पासवान, बसपा से श्वेता देवी, निर्दलीय परमहंस कुमार, लोहिया जनता दल से रविशंकर प्रसाद ने नामांकन किया. सासाराम विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. रालोमो से राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता और बसपा से पूर्व विधायक अशोक कुमार ने नामांकन किया.

करगहर से तीन और नोखा से चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

करगहर विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जदयू से वशिष्ठ सिंह, निर्दलीय गोवर्धन सिंह और राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से रामेसर नोनिया ने पर्चा भरा. दिनारा से भी तीन प्रत्याशी नेशनलिष्ट कांग्रेस पार्टी, निर्दलीय अभिषेक राज और लोहिया जनता दल से अनिल कुमार सिंह ने नामांकन किया. नोखा से चार उम्मीदवार राजद से विधायक अनिता देवी, जदयू से नागेंद्र चंद्रवंशी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से संतोष कुमार सिंह और भारतीय लोक चेतना पार्टी से अरविंद कुमार ने पर्चा भरा. डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन ने नामांकन किया, जिनमें बसपा से धनजी कुमार, निर्दलीय दीपक कुमार गुप्ता और निर्दलीय ही समीर कुमार ने पर्चा दाखिल किया. सात विधानसभा में अबतक कुल 122 प्रत्याशियों ने एनआर कटायी. एनआर कटाने में सासाराम विधानसभा क्षेत्र संख्या 208 सबसे आगे रहा. अब तक कुल 30 प्रत्याशियों ने एनआर कटायी है. 207- चेनारी से 19, 209- करगहर से 11, 210- दिनारा से 16, 211- नोखा से 10, 212- डिहरी से 21 व 213- काराकाट से 15 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन