अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के बलथरी स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर शनिवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

फोटो-1- सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक प्रतिनिधि, कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर शनिवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में परसथुआं बाजार निवासी अफ्रिदी खलीफा और सलमान आलम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घायलों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक करगहर से कोचस की तरफ जा रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे युवक बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में पलट कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन