डीएम के जनता दरबार में पहुंचे महज आठ फरियादी

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम के कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें महज आठ लोग अपनी फरियाद लेकर डीएम उदिता सिंह के पास पहुंचे थे. पहले दिन 28 के करीब लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे.

विज्ञापन

फोटो-24- अपने कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनती डीएम उदिता सिंह प्रतिनिधि, सासाराम नगर सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम के कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें महज आठ लोग अपनी फरियाद लेकर डीएम उदिता सिंह के पास पहुंचे थे. पहले दिन 28 के करीब लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. पिछले सोमवार को गणतंत्र दिवस होने की वजह से जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ. ऐसे में लोगों की कम होती संख्या. यह दर्शा रही है कि लोगों को अब इस दरबार से निराशा हाथ लग रही है. हालांकि पिछले शुक्रवार को रिकॉर्ड 250 के करीब लोग जनता दरबार में पहुंचे थे. लेकिन, डीएम नहीं पहुंची थीं. सोमवार को आठ आवेदक पहुंचे, जिसमें एक आवेदक संत प्रसाद पाल अकोढ़ीगोला से पहुंचे थे. उन्होंने डीएम को कंबल उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र को पुन: जीर्णोद्धार के लिए आवेदन दिया, जिसे निष्पादन के लिए डीएम ने उद्योग महाप्रबंधक को अग्रसारित कर दिया. अन्य आवेदनों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन