सासाराम में सम्मान के साथ सुनील कुमार की विदाई, श्वेता कुमारी ने संभाली नोखा BPRO की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन नोखा प्रखंड मुख्यालय में बीपीआरओ सुनील कुमार को सम्मानित करते प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष  दयानन्द सिंह, अधिकारी,अन्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

नोखा प्रखंड मुख्यालय में बीपीआरओ सुनील कुमार को भावभीनी विदाई दी गई और श्वेता कुमारी ने नए प्रभारी बीपीआरओ के रूप में अपना पदभार संभाला।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोखा. नोखा प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को विदाई सह योगदान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने की. इस दौरान नोखा के बीपीआरओ सुनील कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि संझौली की बीपीआरओ सह नोखा प्रखंड की प्रभारी बीपीआरओ श्वेता कुमारी ने योगदान कर पदभार संभाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुनील कुमार के कार्यकाल को किया गया याद

प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने कहा कि सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायतों से जुड़े कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. उनके कार्य के प्रति समर्पण और सरल स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा.

श्वेता कुमारी ने संभाली नोखा की जिम्मेदारी

नई प्रभारी बीपीआरओ श्वेता कुमारी ने कहा कि नोखा प्रखंड की पंचायतों में विकास योजनाओं एवं सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी के सहयोग से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों से सहयोग की अपील की.

फोटो कैप्शन नोखा प्रखंड मुख्यालय में बीपीआरओ सुनील कुमार को सम्मानित करते प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष  दयानन्द सिंह, अधिकारी,अन्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन नोखा प्रखंड मुख्यालय में बीपीआरओ सुनील कुमार को सम्मानित करते प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष  दयानन्द सिंह, अधिकारी,अन्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

सुनील कुमार ने सहयोग के लिए जताया आभार

विदाई समारोह में बीपीआरओ सुनील कुमार ने कहा कि नोखा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला. यहां से मिली आत्मीयता और सहयोग को वे हमेशा याद रखेंगे.

फूल-माला और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों ने सुनील कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं नई प्रभारी बीपीआरओ श्वेता कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

समारोह में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव, कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ राय, सिसिरिता के मुखिया चितरंजन तिवारी, कदवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, उत्तरी बराव के मुखिया प्रतिनिधि बबलू कुमार गुप्ता, दक्षिणी बराव के मुखिया प्रतिनिधि विवेक सिंह, पं पप्पू कुमार सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

ALSO READ : सासाराम में शिक्षक दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक बोले- बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन