आरपीएफ ने 14 लाख से अधिक के 28 किलो गांजा की जब्त

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने 14 लाख से अधिक के 28 किलो गांजा की जब्त

अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर ट्रेन में लावारिस बैग से मादक पदार्थ मिला

विज्ञापन

अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर ट्रेन में लावारिस बैग से मादक पदार्थ मिला फोटो-24- लावारिस स्थिति में बरामद गांजा के साथ आरपीएफ की टीम प्रतिनिधि, डालमियानगर आरपीएफ ने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से 28 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल अ.आ. शाखा गया के नेतृत्व में टीम बनाकर गया जंक्शन से गाड़ी संख्या 12801 अप में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी व चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान इंजन से दूसरे साधारण कोच में सीट के नीचे दो पिट्ठू बैग व दो थैला लावारिस हालत में मिले. शक होने पर आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने बैग अपना नहीं बताया. इसके बाद अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर कैंपिंग ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार व आरक्षी मुन्ना राम गौंड के सहयोग से बैग को स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यात्री शेड के पास उतारकर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान दो पिट्ठू बैग व दो थैले से कुल 28 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 14,14,500 रुपये आंकी गयी. बरामद गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंप दिया गया. इस दौरान सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, आरक्षी दीपक कुमार ओझा, आरक्षी नवीन पांडे व आरक्षी रोशन कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन