रोहतास में TB मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 500 मरीजों को मिला फूड बास्केट, डीएम-एसपी ने बांटी पोषण किट

Updated:
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल में टीबी मरीजों को फूड बास्केट देते डीएम मॉडल अस्पताल में कीट लेने के लिए बैठे मरीज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम सदर अस्पताल परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 500 टीबी मरीजों को पोषण सहायता (फूड बास्केट) का वितरण किया गया. इस दौरान उन्हें नियमित दवा और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. अधिकारियों ने 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 500 टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता (फूड बास्केट) का वितरण किया. इस दौरान मरीजों को नियमित दवा और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया.

विज्ञापन

500 टीबी मरीजों को मिली पोषण सहायता

कार्यक्रम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आसीत रंजन ने संयुक्त रूप से 500 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए. अधिकारियों ने कहा कि टीबी के इलाज में दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

डीएम बोले- 2026 तक टीबी मुक्त भारत का है लक्ष्य

जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और मरीजों को समय पर दवा के साथ पोषण सहायता भी उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे उपचार बीच में न छोड़ें और चिकित्सकों की सलाह का पूरी तरह पालन करें.

'टीबी पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी'

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि टीबी अब पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, यदि मरीज नियमित रूप से दवा लें और पौष्टिक भोजन करें. उन्होंने बताया कि संतुलित आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ होते हैं और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आसीत रंजन ने समय पर जांच और नियमित फॉलोअप की भी सलाह दी.

मरीजों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित उपचार, पौष्टिक भोजन और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि जनसहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सकेगा.

स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के. पुष्कर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आर.के.पी. साहू, सीडीओ डॉ. राजीव रंजन, जिला परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. कन्हाई महतो, अकाउंट्स मैनेजर अभिजीत गौरव, डीपीसी संजीव मधुकर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन