छह सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण मजदूर यूनियन का धरना
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 06 Feb 2026 3:40 PM
आवास, रोजगार और मजदूरी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन
मजदूर विरोधी योजनाओं के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन मनरेगा और मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी का आरोप आवास, रोजगार और मजदूरी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन फोटो -5, धरना प्रदर्शन में शामिल महिला पुरुष. प्रतिनिधि, नासरीगंज ग्रामीण मजदूर यूनियन नासरीगंज के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेश चौधरी ने की, जबकि संचालन नथुनी राम ने किया. धरना में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए. छह सूत्री मांगों में नासरीगंज में लागू मजदूर विरोधी वीबी जी रामजी योजना को तत्काल रद्द करने, मनरेगा कानून को पूर्ण रूप से लागू कर सभी जॉब कार्डधारियों को साल में 300 दिन का रोजगार और 800 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने, योजनाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग शामिल रही. इसके अलावा लंबित मजदूरी का अविलंब भुगतान, सभी आवासविहीन और भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन देकर आवास निर्माण सुनिश्चित करने तथा गरीबों, मजदूरों और असहाय परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग उठायी गयी. धरना के अंत में बीडीओ मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला सचिव ने आरोप लगाया कि प्रखंड, अंचल, मनरेगा और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं में व्यापक पैमाने पर धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मजदूर विरोधी वीबी जी रामजी योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मजदूरों को रोजगार मांगने के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा कानून का समुचित क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. जॉब कार्डधारियों को काम नहीं दिया जा रहा है और मास्टर रोल में गड़बड़ी, फर्जी हाजिरी, मजदूरी भुगतान में देरी व कटौती की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में गरीब परिवार आवासविहीन हैं और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें जमीन और आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है. मौके पर सचिव कन्हैया साह, रामु प्रसाद, प्रभा देवी, प्रमिला देवी, सोनी देवी, गीता देवी, मड़ई राम, अशोक राम, लालबाबू राम, कविता देवी, आफताब आलम, मीर हसन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










