सासाराम में बड़ा हादसा, तेज हवा के कारण राइस मिल का चिमनी गिरी, समस्तीपुर व बेगूसराय के दो मजदूरों की मौत

Bihar News : सासाराम में राइस मिल ध्वस्त
सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में राइस मिल ध्वस्त होने से कई मजदूर फंसे हुए हैं.
Bihar News : रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में मंगलवार को तेज हवा के कारण एक राइस मिल की चिमनी गिर गयी. इस दुर्घटना में वहां काम कर रहे एक समस्तीपुर व एक बेगूसराय के मजदूर चपेट में आ गए. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरइयां गांव निवासी 24 वर्षीय सत्यम कुमार पिता कैलाश महतो और बेगूसराय जिला के बेगूसराय थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता कलपु साह को जेसीबी मशीन से मलबा हटा बाहर निकाला गया. प्रशासन उन्हें तुरंत सीएचसी करगहर ले कर पहुंची, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
हादसे के वक्त चिमनी में 32 टन धान था
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव के कन्हैया सिंह की सत्यम मिनी राइस मिल की चिमनी दोपहर में तेज हवा के कारण गिर गयी. उस समय सत्यम और प्रिंस मिल में काम कर रहे थे. बताया जाता है कि उस वक्त चिमनी में मिलिंग के लिए करीब 32 टन धान था. धान समेत चिमनी दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गयी.
चार घंटे चला रेस्क्यू
सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ. इस कार्य में करीब चार घंटे का समय लग गया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह करगहर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बिलासपुर गांव के सत्यम मिनी राइस मिल की चिमनी ध्वस्त होने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पानी लाने निकला राजाराम कुमार की बच गई जान
चिमनी के समीप तीन मजदूर सत्यम, प्रिंस व राजाराम कुमार आराम कर रहे थे. चिमनी के गिरने से पहले राजाराम कुमार पानी लेने के लिए चापाकल पर चला गया. इसी दौरान चिमनी भरभराकर गिर पड़ी. वह बाल-बाल बच गया. राइस मिल में बेगूसराय के दो और समस्तीपुर के सात मजदूर काम कर रहे थे. जिसमें से एक बेगुसराय व एक समस्तीपुर के मजदूर की मौत हो गई है. शेष सभी मजदूर सुरक्षित हैं.
Also Read: अदालती आदेश की अवमानना मामले में बुरी फंसी दो महिला अधिकारी, पटना हाईकोर्ट ने कर दी बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










