सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

रफ्तार की मार. होली की खरीदारी कर लौट रहा था सुरेंद्र पासवान, बलदेव उच्च विद्यालय के पास एनएच पर हुआ हादसा

विज्ञापन

बलदेव उच्च विद्यालय के पास एनएच पर हुआ हादसा फुट ओवरब्रिज की उठी मांग, पहल नहीं होने से आक्रोश फोटो -19 – प्रतिनिधि, दिनारा स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर बलदेव उच्च विद्यालय के पास सोमवार दोपहर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा निवासी स्व सत्यनारायण पासवान के 51 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र पासवान के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार सुरेंद्र पासवान होली की खरीदारी कर गांव लौट रहे थे. बलदेव हाई स्कूल के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी सीता देवी अस्पताल पहुंचीं और पति को देख दहाड़ मारकर रोने लगीं. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री छोड़ गये हैं. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. फुट ओवरब्रिज की मांग तेज स्थानीय लोगों ने कहा कि बलदेव हाइस्कूल के समीप यदि फुट ओवरब्रिज होता, तो शायद यह हादसा नहीं होता. इसको लेकर कई बार विभाग व जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सड़क पार करते हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. लोगों का कहना है कि फुट ओवरब्रिज बन जाने से राहगीरों व विद्यार्थियों को सड़क पार करने में काफी सहूलियत होगी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन