प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ
Updated at : 23 Jan 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

शहरी फुटकर विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी मिलेगी
विज्ञापन
शहरी फुटकर विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी मिलेगी
नासरीगंज.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना) के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता उपमुख्य पार्षद कलावती देवी ने की. उपमुख्य पार्षद ने कहा कि इस योजना से शहरी फुटकर विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत नगर पंचायत के फुटकर विक्रेताओं के जीविकोपार्जन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी उपलब्ध करायी जा रही है. इस योजना के प्रथम चरण में 15,000 रुपये की ऋण राशि एक वर्ष की अवधि के लिए, द्वितीय चरण में 25,000 रुपये की राशि डेढ़ वर्ष की अवधि के लिए तथा तृतीय चरण में 50,000 रुपये की राशि तीन वर्षों के लिए बैंकों के माध्यम से प्रदान की जा रही है. इस योजना के अंतर्गत वे शहरी फुटकर दुकानदार, जिन्होंने द्वितीय किस्त का ऋण समय पर चुका दिया है, अब क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि उन्हें डिजिटल लेनदेन एवं औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से भी जोड़ा जा सकेगा. इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने योजना को फुटकर विक्रेताओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की. मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लोकेश्वर कुमार, प्रिय अजय कुमार, बबन यादव, आमिर खान, नगर कर्मी रामबाबू, देवमुनि सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




