थार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक जख्मी
Updated at : 25 Mar 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन

डेहरी-नासरीगंज पथ पर थार और बाइक की भीषण टक्कर
विज्ञापन
रफ्तार की मार.
अकोढ़ीगोला में डेहरी-नासरीगंज पथ पर भड़कुडीया गेट के पास भीषण हादसाघटना के बाद थार छोड़कर चालक हुआ फरार, आक्रोशित ने जाम की सड़क50 मीटर तक बाइक को घसीटता रहा वाहन, एक जख्मी
फोटो-20- भड़कुड़िया में घटनास्थल पर लोगों की भीड़.ए- दुर्घटना के बाद थार कार में फंसी बाइक. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला
दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-नासरीगंज मुख्य पथ पर भड़कुड़िया गेट के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतकों की पहचान छोटकी भड़कुड़िया गांव निवासी स्व. सत्यनारायण महतो के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और मेराज अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र रुस्तम अंसारी के रूप में की गयी है. वहीं, इसी गांव के अवधेश पासवान का पुत्र नागा पासवान जख्मी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है.भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से डेहरी की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे भड़कुड़िया मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार (बीआर 24 एएल 8956) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे बाइक सवार विकास कुमार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया. इस हृदयविदारक घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, सड़क किनारे गिरे रुस्तम अंसारी ने डेहरी ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही दरिहट थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा
एक साथ गांव के दो होनहार युवकों की मौत से छोटकी भड़कुड़िया में मातम पसरा है. मृतक विकास कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. उसकी पत्नी सोमलता और मां बसंती कुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है. विकास अपने पीछे छह साल और चार साल की दो बेटियां तथा एक साल का मासूम बेटा छोड़ गया है. वहीं, रुस्तम अंसारी के घर भी चीख-पुकार मची हुई है. पूरा गांव इस अनहोनी से स्तब्ध है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




