गैस की किल्लत से नाश्ता-चाय दुकानों पर असर
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 12 Mar 2026 4:51 PM
SASARAM NEWS.भारत सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छ ईंधन अभियान के तहत लोग किरासन तेल, लकड़ी व कोयला छोड़कर गैस का उपयोग भोजन पकाने में कर रहे हैं. सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दे रही है.
रसोई गैस की मांग बढ़ी, कई जगह इंडक्शन चूल्हा बना विकल्प
गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप पर बढ़ी ग्राहकों की भीड़गैस नहीं मिलने से कई छोटे दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ी
फोटो-6 – चाय के लिए इंतजार करते ग्राहक.प्रतिनिधि, संझौलीभारत सरकार की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छ ईंधन अभियान के तहत लोग किरासन तेल, लकड़ी व कोयला छोड़कर गैस का उपयोग भोजन पकाने में कर रहे हैं. सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दे रही है.इधर, अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस को लेकर बाजार में हल्की किल्लत की स्थिति दिखने लगी है. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गयी है, वहीं गैस एजेंसियों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.रसोई गैस की कमी का असर चाय व नाश्ता दुकानों पर भी दिखाई दे रहा है. कई जगह ग्राहक एक दुकान से दूसरी दुकान पर जाते नजर आ रहे हैं, क्योंकि गैस नहीं होने के कारण कुछ दुकानदारों ने अस्थायी रूप से दुकान बंद कर दी है.
क्या बोले चाय दुकानदार
चाय दुकानदार दिनेश पटेल, भुअर नाश्ता दुकानदार और आर्युदिक समोसा दुकानदार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गैस के अभाव में दुकान बंद करनी पड़ रही है और ग्राहक लौट जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग रोज कमाने-खाने वाले छोटे दुकानदार हैं. ऐसी स्थिति बनी रही तो परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले ही किरासन तेल, लकड़ी और कोयले का उपयोग बंद हो चुका है, ऐसे में गैस की कमी से परेशानी बढ़ गयी है.
इंडक्शन चूल्हा की बिक्री बढ़ी
रसोई गैस समय पर नहीं मिलने के कारण कुछ लोग बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हा का उपयोग करने लगे हैं. बिजली सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के कारण इनकी बिक्री बढ़ गयी है.
क्या कहते हैं गैस संचालक
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि व्यवसायिक गैस सिलिंडर लगभग 20 दिनों से उपलब्ध नहीं है. घरेलू गैस आते ही ग्राहकों को निर्धारित मूल्य पर दिया जा रहा है. हालांकि ग्राहकों को दो-तीन दिन पहले गैस बुकिंग करनी पड़ रही है और बुकिंग के बाद ओटीपी मिलने पर ही गैस मिल पा रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि अनुमंडल के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं. एमओ की निगरानी में गैस का वितरण कराया जायेगा. यदि बुकिंग के बाद ओटीपी मिलने के तीन दिनों के भीतर गैस नहीं मिलता है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










