मौनी बाबा की कुटिया में हर्षोल्लास से मनायी गयी गणिनाथ जयंती, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

सूर्यपुरा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते बिक्रमगंज के पूर्व चेयरमैन गुप्तेश्वर गुप्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम के मौनी बाबा की कुटिया में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज ने गणिनाथ जयंती का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया. भोजपुरी और भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया.

विज्ञापन

Sasaram News : प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मौनी बाबा की कुटिया में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज की ओर से गणिनाथ जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जयंती समारोह को लेकर समाज के लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे. तैयारी पूरी होने के बाद पुरोहित सुशील तिवारी के नेतृत्व में जजमान चुन्नू साह एवं लक्ष्मण साह ने भगवान गणिनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने किया समारोह का उद्घाटन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. मंच संचालन शिक्षक इंद्रजीत कुमार गुप्ता ने किया. वहीं, सभी मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर शिक्षक राजेश कुमार ने स्वागत किया.

भोजपुरी और भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भोजपुरी क्षेत्र की मशहूर गायिका बबीता सागर, गुड्डू बिहारी एवं सागर कुमार ने एक से बढ़कर एक भक्ति एवं भोजपुरी गीत प्रस्तुत किये. गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक आकाश बाबा ने किया.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, जनसंपर्क अभियान तेज

विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के लोग

पूजनोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मध्यदेशीय वैश्य समाज के लोग शामिल हुए. स्थानीय एमएलसी संतोष कुमार सिंह के पुत्र शेखर सिंह तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया.

Also Read : बक्सर में 4 अक्टूबर से शुरू होगा 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव, दिन में कृष्ण लीला और रात में रामलीला

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, रिशु कुमार, उत्तम कुमार, किसु कुमार, सचिन कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, अशोक गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, उमा साह, राजेंद्र जी, संतोष गुप्ता, गोबिंद, गोलू, उमेश प्रसाद, बिहारी प्रसाद, राजेश, मोहन साह, छेदी प्रसाद गुप्ता, किशन कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Also Read : डुमरांव में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन