ट्रक की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत

नटवार थाना क्षेत्र के राजपुर-नोखा पथ पर गुरुवार दोपहर राजपुर गांव में ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क जाम, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा राजपुर-नोखा पथ पर दोपहर में हुई दर्दनाक घटना परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस फोटो-11 – रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, दिनारा नटवार थाना क्षेत्र के राजपुर-नोखा पथ पर गुरुवार दोपहर राजपुर गांव में ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक राजपुर निवासी फुलेंद्र राम का पुत्र संदीप कुमार बताया जाता है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा. मृत बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार विभूति व नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. आक्रोशित लोगों को समझाकर ट्रक व चालक को छुड़ाया गया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. चालक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक (बीआर 24 जीडी 4457) बलिया की ओर से बालू डंप कर राजपुर आ रहा था, तभी यह घटना हुई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था. बीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत पीड़ित परिवार को करीब 20 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन