दिनारा में तीन होटलों से पांच घरेलू सिलिंडर जब्त, प्राथिमिकी दर्ज

SASARAM NEWS.स्थानीय नगर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार और बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तीन होटलों में कार्रवाई की गयी.
संगम, आशीर्वाद और रोटी रेस्टोरेंट में घरेलू एलपीजी का हो रहा था उपयोग बीडीओ के आवेदन पर होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज. फोटो -32- बरामद सिलेंडर के साथ अधिकारी प्रतिनिधि, दिनारा स्थानीय नगर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार और बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तीन होटलों में कार्रवाई की गयी.छापेमारी के दौरान संगम रेस्टोरेंट, आशीर्वाद होटल और रोटी रेस्टोरेंट की जांच की गयी. जांच में पाया गया कि होटल संचालक घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में कर रहे थे. प्रशासनिक टीम ने मौके से कुल पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किये, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए थाने को सौंप दिया गया.बीडीओ के दिये आवेदन के आधार पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ औचक निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साथ ही होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग बंद कर केवल व्यावसायिक सिलिंडर का ही प्रयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




