खैरहीं कला में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, 70–80 लाख के नुकसान का अनुमान
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 14 Mar 2026 5:21 PM
SASARAM NEWS.भानस थाना क्षेत्र के खैरहीं कला गांव में शुक्रवार की देर रात एक टेंट पंडाल के गोदाम में आग लग गयी, जिसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी.
आग से टेंट, साउंड सिस्टम, बाइक व फर्नीचर राख फोटो -10 – घटना का जांच करते थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, दिनारा भानस थाना क्षेत्र के खैरहीं कला गांव में शुक्रवार की देर रात एक टेंट पंडाल के गोदाम में आग लग गयी, जिसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गयी. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए पहुंचे. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.पीड़ित नथुनी साह के पुत्र हरेराम चौधरी ने बताया कि अगलगी की घटना में गोदाम में रखा टेंट का सामान पूरी तरह जल गया. उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका पुत्र अभिषेक कुमार गोदाम में सोया हुआ था. आग लगने की जानकारी होते ही वह बाहर निकलकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे. आग में टेंट, बाइक, साउंड सिस्टम, कुर्सी, टेबल, सोफा, बर्तन सेट और डेकोरेशन के चार सेट समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये. पीड़ित के अनुसार अगलगी में करीब 70 से 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. उन्होंने बताया कि टेंट पंडाल का काम कर ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनकी पत्नी लीवर कैंसर से पीड़ित हैं, जिनका इलाज भी इसी आय से चल रहा था. पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया जायेगा. सूचना मिलने पर भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा मौके पर पहुंचे और जले हुए गोदाम का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










