मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली जलाने वालों पर प्राथमिकी

Updated at : 17 Jan 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली जलाने वालों पर प्राथमिकी

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा के नेतृत्व में गठित जांच दल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिलिंग गुणवत्ता को लेकर विभिन्न परिसरों की जांच की.

विज्ञापन

सूर्यपुरा.

थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा के नेतृत्व में गठित जांच दल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिलिंग गुणवत्ता को लेकर विभिन्न परिसरों की जांच की. निरीक्षण के दौरान पांच उपभोक्ताओं ने मीटर से पहले सर्विस तार में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़कर मीटर बाइपास करते हुए बिजली चोरी किये जाने का मामला सामने आया. इसमें सूर्यपुरा टोला के लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता पर 30 हजार 124 रुपये, लखनपुरा के भुनेश्वर चौधरी पर 15 हजार 148 रुपये, नारायणपुर टोला के दिनेश कुमार सिंह पर 24 हजार 408 रुपये, बिनोद कुमार पर 14 हजार 818 रुपये और ललन सिंह पर 18 हजार 688 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मीटर बाइपास के कारण वास्तविक रीडिंग बाधित हो रही थी. जिससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी. कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बकाया के कारण आपूर्ति बंद है. वे रिचार्ज के बाद ही बिजली का उपयोग करें. थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर आवेदन पर प्राथमिक कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन