ePaper

रतनपट्टी में भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ लोग जख्मी, पांच गिरफ्तार

Updated at : 08 Mar 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
रतनपट्टी में भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ लोग जख्मी, पांच गिरफ्तार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में रविवार को भूमि और रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

गली में बन रही सीढ़ी को लेकर उपजा विवाद, सीओ गोल्डी कुमारी के फैसले को नहीं माने लोग

अब मामला लोक शिकायत निवारण केंद्र में चल रहा है

सूर्यपुरा.

थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में रविवार को भूमि और रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया, जहां चिकित्सकों ने सात लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार, रवि कुमार, पार्वती देवी, बबीता देवी, सविता देवी, प्रिंस कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल हैं. सभी सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव के निवासी बताये जाते हैं.घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गयी, जिसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच जारी है. गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसआइ अनामिका सुधा के नेतृत्व में वज्र वाहन के साथ एक दर्जन पुलिस बल तैनात किया गया.

आरोपित ने सीओ के आदेश की अवहेलना की

अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि गली में सीढ़ी निर्माण को लेकर विवाद था, जिसका उनके द्वारा पहले ही निबटारा कर दिया गया था. लेकिन आरोपित पक्ष ने सीओ के निर्णय की अवहेलना करते हुए इसे नहीं माना. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक पक्ष के रविंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह और कृष्ण सिंह जमीन की घेराबंदी कर रहे थे. इसे रोकने के लिए सुरेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. घटना के संबंध में रोहतास पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि रतनपट्टी गांव में रास्ते और भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो रही है. सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सिंधु शेखर, अंचल पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव और सूर्यपुरा, दावथ और बिक्रमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, उस मामले की सुनवाई लोक शिकायत निवारण केंद्र, बिक्रमगंज में चल रही है.

मामले में पांच नामजद आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में उपेंद्र कुमार सिंह (पिता स्व. गंगाधारी सिंह), बृजेंद्र कुमार (पिता कृष्ण सिंह), कृष्ण सिंह (पिता स्व. गंगाधारी सिंह), रविंद्र सिंह (पिता स्व. गंगाधारी सिंह) तथा हिमांशु राज (पिता उपेंद्र सिंह) शामिल हैं. सभी आरोपी रतनपट्टी गांव के ही निवासी हैं.घटनास्थल से पुलिस ने दो लाठी, एक लोहे का रामा, दो कुदाल और चार लोहे की कड़ाही बरामद की, जिनका उपयोग मारपीट में किया गया था.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन