सासाराम : डीएम कॉलोनी के पुराने सरकारी भवनों का होगा ऑडिट, नए आवास भी बनेंगे

विज्ञापन

डीएम कॉलोनी के सरकारी आवास का जांच करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम डीएम कॉलोनी में पुराने सरकारी भवनों का ऑडिट होगा। डीएम ने जर्जर भवनों की जांच और खाली जमीन पर नए आवास बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

डीएम कॉलोनी में वर्षों पुराने सरकारी आवासीय भवन अब प्रशासन की निगरानी में हैं. बुधवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुराने भवनों की स्थिति, रख-रखाव और परिसर में उपलब्ध खाली जमीन का जायजा लिया. कई भवनों के पुराने होने को देखते हुए उन्होंने भवन निर्माण विभाग को सभी पुराने सरकारी भवनों का विस्तृत बिल्डिंग ऑडिट कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

भवनों की संरचनात्मक स्थिति की होगी जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पुराने भवनों की संरचनात्मक स्थिति का तकनीकी आकलन कराया जाए. इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन से भवन मरम्मत योग्य हैं और किन भवनों को सुदृढ़ीकरण या अन्य कार्रवाई की जरूरत है. ऑडिट के बाद भवनों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव देने का निर्देश भी दिया गया.

खाली जमीन पर बनेंगे नए सरकारी आवास

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलोनी परिसर में खाली पड़े भू-भाग का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाली जमीन का उपयोग सरकारी जरूरतों के अनुरूप बेहतर तरीके से किया जाए. इसके लिए नए सरकारी आवासीय भवनों के निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा.

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी योजना

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थल का तकनीकी आकलन करने का निर्देश दिया. साथ ही उपलब्ध जमीन के हिसाब से नए आवासीय भवनों की आवश्यकता का आकलन करने को कहा. उन्होंने कहा कि पुराने भवनों की सुरक्षा और उपयोगिता के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जाए.

सरकारी भवनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

डीएम ने कहा कि सरकारी आवासीय परिसर में उपलब्ध भवन और जमीन का बेहतर उपयोग होना चाहिए. पुराने भवनों के रख-रखाव और नए भवनों के निर्माण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन