ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर नहीं पहुंच पा रही डायल 112 वैन
Updated at : 27 Feb 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोहतास पुलिस की डायल 112 वैन समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं. शहरी व ग्रामीण इलाकों में 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचने का प्रावधान है. देर से पहुंचने पर वारदात बढ़ने, विवाद गहराने, बदमाशों के भाग जाने व घायलों की स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रहती है.
विज्ञापन
लोकेशन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, अधिकारियों ने दिये निर्देश
10 मिनट में पहुंचने का प्रावधान, गांवों में हो रही देरी
चेनारी.
प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोहतास पुलिस की डायल 112 वैन समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं. शहरी व ग्रामीण इलाकों में 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचने का प्रावधान है. देर से पहुंचने पर वारदात बढ़ने, विवाद गहराने, बदमाशों के भाग जाने व घायलों की स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण इलाकों में पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 10 मिनट की अतिरिक्त देरी हो रही है. रोहतास पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण गलियों का सटीक लोकेशन नहीं मिलने के कारण 112 वैन के अफसर व जवानों को विलंब होता है. जिन स्थानों का लोकेशन स्पष्ट मिलता है, वहां पुलिस समय पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर लेती है. मुख्यालय से सूचना मिलते ही 112 वैन को रवाना कर दिया जाता है. विवाद या मारपीट की स्थिति में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बहाल की जाती है. नहीं मानने पर संबंधित थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस अफसर व जवान स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजते हैं. 112 वैन पर एक पुलिस अफसर, एक चालक व दो सिपाही तैनात रहते हैं. इनकी ड्यूटी संबंधित थाना के एसएचओ द्वारा लगायी जाती है और तीन शिफ्ट में तैनाती होती है. पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं.वैन के पुलिस अफसर को लोकेशन प्राप्त करने के मिला है टैबएसडीपीओ-वन दिलीप कुमार ने बताया कि समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये गये हैं. सभी थानों में चारपहिया व दो दोपहिया 112 वैन उपलब्ध करायी गयी हैं. वैन के पुलिस अफसर को लोकेशन प्राप्त करने के लिए टैब दिया गया है और ड्यूटी की मॉनीटरिंग वरीय अधिकारी करते हैं. देरी की शिकायत मिलने पर कारणों की जांच की जाती है. चेनारी थाना क्षेत्र में एक फोरव्हीलर व दो बाइक उपलब्ध हैं. थाना क्षेत्र में दूरी के अनुसार टेकारी, सदोखर, खुरमाबाद, तेलारी सहित अन्य इलाकों में पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रखा जाता है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर पहुंचने का निर्देश दिया है.क्या कहते हैं एसपीसूचना मिलते ही 112 वैन को तत्काल स्थल पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई व शांति व्यवस्था बहाल करने का निर्देश है. शहर व गांवों के गली-मुहल्लों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
रौशन कुमार, एसपीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




