घर के आंगन में मिला बहू का शव, ससुराल वाले हुए फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवोबहार पंचायत के कवई गांव में सोमवार को कृष्णा सिंह की पत्नी सुशीला देवी का शव आंगन में पड़ा मिला. उसकी गर्दन पर निशान मिला है. घर के सभी सदस्य फरार हो गये हैं.

विज्ञापन

सूर्यपुरा. शिवोबहार पंचायत के कवई गांव में सोमवार को कृष्णा सिंह की पत्नी सुशीला देवी का शव आंगन में पड़ा मिला. उसकी गर्दन पर निशान मिला है. घर के सभी सदस्य फरार हो गये हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि कवई गांव निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी सुशीला देवी की मृत्यु की सूचना काराकाट थाना क्षेत्र के किशुनदासडीह गांव निवासी उसके बड़े भाई अरविंद कुमार ने दी. सूचना पर ससुराल कवई पहुंच कर कृष्णा सिंह के घर के आंगन में पड़े सुशीला देवी के शव को जब्त किया गया. उसके गर्दन पर निशान मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि बड़े भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. उसने आवेदन में सुशीला के पति कृष्ण कुमार, देवर गोलू कुमार, ससुर गोरख सिंह व सास के विरुद्ध को आरोपित बनाया है. मामले की जांच की जायेगी. इधर, अरविंद कुमार ने बताया कि छोटी बहन सुशीला की शादी 29 मई 2023 को हिंदू-रीति रिवाज से अपनी हैसियत के अनुरूप कवई गावं के कृष्णा कुमार से की गयी थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक दुधारू पशु व बाइक की मांग कर रहे थे. कुछ दिन बहन के ससुराल वालों को समझाया भी गया था. बावजूद इसके रविवार की शाम सूचना मिली कि बहन की मृत्यु हो गयी है. यहां आने पर उसका शव आंगन में पड़ा मिला. ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन