कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News. बिहार बोर्ड के तत्वावधान में डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा शनिवार से कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हो गयी. परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई.
विज्ञापन
सासाराम
ऑफिस
. बिहार बोर्ड के तत्वावधान में डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा शनिवार से कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हो गयी. परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होकर दोपहर 12.45 तक चली, जिसमें कुल 694 परीक्षार्थियों में से 676 परीक्षार्थियों ने समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ विषय की परीक्षा दी. हालांकि 18 परीक्षार्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी. वहीं दोपहर 2.00 बजे से शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5.15 बजे तक चली. इसमें 695 परीक्षार्थियों में से 677 परीक्षार्थियों ने बचपन और बाल विकास विषय की परीक्षा दी. लेकिन 18 परीक्षार्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा नहीं दी. डीइओ मदन राय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में श्री शंकर उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय तकिया केंद्र पर हो रही है. परीक्षा के दूसरे दिन 22 जून को प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा व विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन एवं शिक्षक विषय, जबकि 24 से 27 जून तक विभिन्न विषयों जैसे भाषा की समझ, गणित शिक्षणशास्त्र, प्रोफिशिएंसी इंग्लिश, समेकित कला शिक्षा, जेंडर व समावेशी शिक्षा, आईसीटी इत्यादि की परीक्षा ली जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










