बराढी गोला ने बेनसागर को तीन रन से हराकर जीता कप

Updated:
विज्ञापन
बराढी गोला ने बेनसागर को तीन रन से हराकर जीता कप

SASARAM NEWS.अंचल क्षेत्र के यादव उच्च विद्यालय परशुराम नगर छुलकार के खेल मैदान में रविवार को युवा क्रिकेट क्लब परशुराम नगर छुलकार की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

परशुराम नगर छुलकार में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन फोटो -18- कप लेते विजेता टीम, प्रतिनिधि, संझौली अंचल क्षेत्र के यादव उच्च विद्यालय परशुराम नगर छुलकार के खेल मैदान में रविवार को युवा क्रिकेट क्लब परशुराम नगर छुलकार की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच इशरा और बराढी गोला टीम के बीच खेला गया. अंपायर राहुल कुमार ने बताया कि दोनों टीमों के बीच आठ-आठ ओवर का मुकाबला हुआ, जिसमें बराढी गोला ने इशरा टीम को 22 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.फाइनल मैच बेनसागर (काराकाट) और बराढी गोला के बीच 10-10 ओवर का खेला गया. बराढी गोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाये. जवाब में बेनसागर की टीम आठ विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी. इस तरह बराढीगोला ने बेनसागर को तीन रन से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. मैच में अंपायर की भूमिका राहुल कुमार और नीतीश कुमार ने निभायी, जबकि उद्घोषक की जिम्मेदारी करण युवराज ने संभाली. मैच में बराढी गोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.मैच का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर शर्मा और शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर अजय यादव, डीएन राय, राज कुमार, मंगरू सिंह, अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन