रोहतास में भाकपा का विजय जुलूस, छात्र आंदोलन की जीत बताते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : सासाराम में विजय जुलूस निकालते भाकपा के कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रोहतास में विजय जुलूस निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का स्वागत किया. इसे छात्र आंदोलन की जीत बताते हुए, पार्टी ने भविष्य की छात्र-युवा केंद्रित योजनाओं की भी घोषणा की.

विज्ञापन

Rohtas News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की रोहतास जिला परिषद ने सोमवार को सासाराम में विजय जुलूस निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का स्वागत किया. पार्टी नेताओं ने इसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की जीत बताया. जुलूस समाहरणालय स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर कचहरी महिला कॉलेज होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचा, जहां आमसभा आयोजित की गई.

विज्ञापन

छात्र आंदोलन को बताया लोकतांत्रिक संघर्ष

आमसभा की अध्यक्षता रुपेश श्रीवास्तव ने की. भाकपा के जिला सचिव रघुनाथ सिंह ने कहा कि छात्र-नौजवानों के आंदोलन ने केंद्र सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले किसान आंदोलन और अब छात्र-युवा आंदोलन ने सरकार के दंभ को चुनौती दी है. उन्होंने छात्र-नौजवानों के संघर्ष को लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई बताते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही.

इन मांगों के समर्थन में लगे नारे

कार्यकर्ताओं ने हक की लड़ाई जिंदाबाद, लोकतांत्रिक शक्तियों की लड़ाई जिंदाबाद, गिरफ्तार छात्र-नौजवान नेताओं की अविलंब रिहाई, पेपर लीक प्रकरण में मृत छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने तथा आम नागरिकों के खिलाफ कानून बनाने पर रोक लगाने जैसी मांगों के समर्थन में नारे लगाए.

कई नेताओं ने किया संबोधित

सभा को भीम सिंह, महेंद्र गुप्ता, श्रीराम राय, रविशंकर पासवान, यामीन अहमद कबीरी, प्रवीण पासवान, शफीक खान, लक्ष्मण पासवान और कलीमुद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने छात्र-नौजवानों के आंदोलन के समर्थन में एकजुट रहने का आह्वान किया.

6 अगस्त से पदयात्रा, 1 सितंबर को 'दिल्ली चलो' अभियान

सभा के अंत में प्रस्ताव पारित कर 6 अगस्त से 14 अगस्त तक गांवों और शहरों में पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं से 1 सितंबर को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन